Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम में बदलाव के साथ बढ़ेगी गर्मी, जानें अल्मोड़ा का हाल

अप्रैल का महीना है। मौसम में बदलाव होने लगा है। इसके साथ ही गर्मी बढ़ने लगी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, टिहरी और अल्मोड़ा जिले के कुछ इलाकों में मौसम में बदलाव हो सकता है। मैदानी क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने से लेकर आसमान साफ रहने के आसार हैं। आने वाले दिनों में मैदानों के साथ पर्वतीय इलाकों में भी तेज धूप खिलने से गर्मी सताएगी।

अल्मोड़ा का आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के साथ हवाएँ चलने के आसार हैं। कुछ दिनों से मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version