Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: गर्मी करेगी परेशान, पहाड़ों से लेकर मैदानों तक बढ़ेगा पारा, जानें मौसम का पूर्वानुमान

अप्रैल का महीना शुरू हो गया है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है, जिससे तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। इस बार उत्तराखंड में गर्मी खूब परेशान करेगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अप्रैल-मई में मैदान से लेकर पहाड़ तक पारा चढ़ेगा। इसके चलते मैदानी इलाकों में गर्म हवाएं चलने से लू परेशान करेगी। मैदानी इलाकों में लू तो पहाड़ी इलाकों में पारा चढ़ने से गर्मी सताएगी। जबकि पर्वतीय इलाकों में भी गर्म हवाएं चलने से परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार चार अप्रैल तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज धूप रहेगी। अब मौसम में बदलाव होने लगा है। गर्मी में इजाफा होने लगा है।

Exit mobile version