Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, सतर्क रहने की सलाह

अगस्त का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। आज प्रदेश में मौसम बदलेगा। बारिश का मौसम 12 अगस्त तक जारी रहेगा। उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बादल मंडरा रहे हैं और कहीं-कहीं भारी वर्षा के दौर भी हो रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज देहरादून समेत तीन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आज प्रदेश के बागेश्वर, देहरादून व पिथौरागढ़ जनपद में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की आशंका है। टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर व चंपावत में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने के आसार हैं, इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र वर्षा के दौर होने की आशंका है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version