Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पर्वतीय क्षेत्रों में सावधानी बरतने की सलाह

जून का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। आज प्रदेश में मौसम बदलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज देहरादून सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के चलते आपदा की संभावना आशंका को देखते हुए सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज नैनीताल और बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, चमोली, देहरादून, चंपावत और पिथौरागढ़ में गरज-चमक के साथ भारी बारिश के दौर हो सकते हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। चारधाम यात्रा मार्गों पर मध्यम से तीव्र बौछारों के दौर हो सकते हैं।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। वहीं अब मौसम में भी बदलाव जारी है। तेजी से गर्मी में इजाफा हो रहा है।

Exit mobile version