Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बर्फबारी की भी संभावना

अक्टूबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। आज प्रदेश में मौसम बदलेगा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कई जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, देहरादून, टिहरी और हरिद्वार जैसे जिलों में तेज बारिश की संभावना है। इन क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आज पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और चमोली में भारी बारिश का खतरा बना रहेगा, जहां निचले इलाकों में भारी वर्षा हो सकती है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों, विशेषकर 4,000 मीटर से ऊपर के क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। हवा की गति 30 से 40 किमी/घंटा तक हो सकती है, जिससे पहाड़ी क्षेत्रों में खतरा बढ़ सकता है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। कुछ दिनों से लगातार मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version