Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: इन दो जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जल्द दिखेगा मानसून का असर

जून का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। आज प्रदेश में मौसम बदलेगा। उत्तराखंड में आज पर्वतीय क्षेत्र में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जबकि अन्य जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारें और तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज नैनीताल और बागेश्वर में भारी बारिश की चेतावनी है। अन्य जिलों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ ही हल्की से माध्यम बारिश होने के आसार हैं। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारें और तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं झमाझम बारिश के साथ जल्दी उत्तराखंड में मॉनसून का प्रभाव दिख सकता है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। वहीं अब मौसम में भी बदलाव जारी है। तेजी से गर्मी में इजाफा हो रहा है।

Exit mobile version