Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने जारी की यह चेतावनी

मई का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की आशंका जताई है। उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक धूप और बादलों की आंख-मिचौनी जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडराने और हल्की वर्षा के आसार हैं। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में तीव्र बौछारों के दौर हो सकते हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ व बागेश्वर में गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारें और तेज हवाओं को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने और कहीं बूंदाबांदी होने के आसार हैं। 

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। वहीं अब मौसम में बदलाव होने लगा है। गर्मी में इजाफा होने लगा है।

Exit mobile version