Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, सतर्क रहने की सलाह

सितंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। आज प्रदेश में मौसम बदलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज देहरादून, चमोली, चंपावत, उधम सिंह नगर, बागेश्वर और नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में हालात चिंताजनक हैं। यहां अगले दो दिन भारी बारिश का अनुमान है। देहरादून और नैनीताल में कहीं-कहीं गर्जन और बिजली के साथ तेज़ बारिश हो सकती है। विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को सावधान रहने की अपील की है। हाल ही में देहरादून के सहस्त्रधारा क्षेत्र में बादल फटने की घटना हुई थी, जिसके बाद राजधानी और आसपास के इलाकों में लोगों की चिंता और बढ़ गई है‌।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। कुछ दिनों से लगातार मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version