Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, सावधानी बरतने की सलाह

जुलाई का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। आज प्रदेश में मौसम बदलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, आज मंगलवार को देहरादून समेत चार जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शेष जनपदों में भी गरज-चमक के तीव्र वर्षा के दौर हो सकते हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज मंगलवार को देहरादून, रुद्रप्रयाग, टिहरी और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है। वहीं, शेष जिलों में बौछारों के आसार हैं। इस दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और निचले इलाकों में बाढ़ को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। वहीं अब मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version