Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, एवलांच की भी चेतावनी

जनवरी का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड के पांच जनपदों में आज सुबह के समय कोहरा छाने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने हरिद्वार और उधम सिंह नगर में कोहरा छाने का यलो अलर्ट जारी किया है। राज्य आपदा परिचालन केंद्र ने उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में एवलॉन्च आने की चेतावनी जारी की है। रक्षा भू सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान चंडीगढ़ ने शुक्रवार सुबह 5 बजे से लेकर शनिवार सुबह 5 बजे तक हिमस्खलन की आशंका जताई है। IMD के अनुसार 1 फरवरी को शाम के समय बिजली कड़कने के साथ तेज आंधी और बारिश की उम्मीद है। वहीं 2 फरवरी को भी आंधी और बारिश की संभावना है। आज आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन बारिश नहीं होगी।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है।

Exit mobile version