Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, किसानों व यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह

फरवरी का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में आज मंगलवार को भारी बारिश, बर्फबारी और आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी जारी की है। जिन पांच जिलों में बारिश का अलर्ट है, वहां गरज एवं आकाशीय बिजली चमकने, तेज हवाओं और हल्की तूफ़ानी गतिविधि का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बाकी प्रदेश के जिलों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहने का अनुमान है। वहीं मैदानी इलाकों में मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहेगा, लेकिन अचानक बदलते हालात लोगों को परेशान कर सकते हैं। किसानों और यात्रियों को सतर्क की सलाह दी गई है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है।

Exit mobile version