Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, IMD ने दी यह चेतावनी

जुलाई का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। आज प्रदेश में मौसम बदलेगा। उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। देहरादून, नैनीताल समेत आसपास के क्षेत्रों में तीव्र वर्षा के दौर हो रहे हैं। जिससे नदी-नाले उफान पर हैं और पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन हो रहा है। पर्वतीय जिलों में भी जनजीवन प्रभावित है। आज सोमवार को भी प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। आज देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, ऊधमसिंह नगर, चंपावत, टिहरी, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में भी गरज-चमक के साथ तीव्र वर्षा के दौर होने की आशंका है। कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। वहीं अब मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version