अगस्त का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। आज प्रदेश में मौसम बदलेगा। मौसम विभाग ने आज कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में ऑरेंज अलर्ट जारी है, जबकि रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी और पौड़ी में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज 30 और 31 अगस्त को उत्तराखंड के सभी जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। नदी व नाले उफान पर है। ऐसे में एक बार फिर लोगों से सतर्क रहने की अपील जारी की गई है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। कुछ दिनों से लगातार मौसम में बदलाव जारी है।