Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: भारी बारिश का अलर्ट जारी, इन जिलों में आफत की बारिश की चेतावनी

जुलाई का महीना है। इसके साथ ही मौसम में बदलाव के साथ गर्मी भी हो रहीं हैं।

उत्तराखंड का आज का मौसम

मानसून की वर्षा प्रदेशभर में जोर पकड़ने लगी है। आज कुमांऊ मंडल में कहीं-कहीं भारी से अत्यंत भारी वर्षा को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ एवं ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं भारी से अत्यंत भारी वर्षा हो सकती है। वहीं, गढ़वाल मंडल के देहरादून, पौड़ी और टिहरी, हरिद्वार में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है। इसको लेकर चारों जनपदों में आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम 

अल्मोड़ा में आज तेज बारिश के आसार हैं। कुछ दिनों से मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version