Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज इन जिलों में भारी बारिश के आसार, जानें अल्मोड़ा का हाल

जुलाई का महीना है। इसके साथ ही मौसम में बदलाव के साथ गर्मी भी हो रहीं हैं।

उत्तराखंड में आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी शनिवार को देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। जिसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर को छोड़कर अन्य जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। वहीं, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत में कहीं-कहीं भारी वर्षा के आसार हैं। पिथौरागढ़ और बागेश्वर समेत कुमाऊं के कुछ क्षेत्रों में अत्यंत भारी वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम 

अल्मोड़ा में आज हल्की बारिश के आसार हैं। कुछ दिनों से मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version