Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों से लेकर मैदानों तक भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में अलर्ट जारी

अगस्त का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बादल मंडरा रहे हैं। मौसम विभाग ने आज मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार को राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। विभाग ने देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की आशंका जताई गई है। इसके अलावा पर्वतीय जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने व वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर संभव हैं। वहीं, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में भी गर्जन और बिजली चमकने की चेतावनी जारी की गई है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिस पर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Exit mobile version