Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, लोगों को दी यह सलाह

अगस्त का महीना है। इसके साथ ही मौसम में बदलाव के साथ गर्मी भी बढ़ रही है।

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

भारतीय मौसम विशेषज्ञों ने आज उत्तराखंड के पांच जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। अन्य जिलों में भी तेज बारिश के दौर की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों ने बागेश्वर, टिहरी, उत्तरकाशी, चंपावत और उधम सिंह नगर शहरों में भयंकर वर्षा के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में भी तेज बारिश के दौर की आशंका है। विशेष रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में ज्यादा सतर्कता बरतने और पर्वतीय क्षेत्रों की यात्रा से बचने की हिदायत दी गई है।

 अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में कुछ दिनों से बादल छाए रहने के साथ बारिश का दौर चल रहा है। आज बारिश के आसार हैं।

Exit mobile version