Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: भारी बारिश की चेतावनी, नदियां उफान पर, इन जिलों में मौसम का ऑरेंज अलर्ट जारी

जुलाई का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम विभाग ने आज गुरुवार को देहरादून, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, ऊधम सिंह नगर, चंपावत और टिहरी जिलों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली गिरने व अत्यंत तीव्र बारिश के दौर पड़ने की संभावना जताई गई है। राज्य के अन्य सभी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही इन पर्वतीय इलाकों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के अति तीव्र (बहुत तेज) दौर देखने को मिल सकते हैं। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते राज्य के नदी-नाले उफान पर हैं। मैदानी जिलों जैसे हरिद्वार, पौड़ी, अल्मोड़ा, चम्पावत, उधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ में भी कई जगहों पर भारी बारिश और बिजली कड़कने की चेतावनी दी गई है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिस पर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Exit mobile version