Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: भारी बारिश का दौर हुआ धीमा, आज इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

अगस्त का महीना है। इसके साथ ही मौसम में बदलाव के साथ गर्मी भी हो रहीं हैं।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मानसून की बारिश आफत बनी हुई है। ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश से भारी नुकसान हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने से लेकर हल्की धूप खिलने की उम्मीद है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत में गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारों के दौर हो सकते हैं, इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, देहरादून समेत अन्य जिलों में आंशिक बादल मंडराने के साथ ही हल्की बौछारों के एक से दो दौर हो सकते हैं। उत्तराखंड के अन्य जिलों में भी मानसून की बारिश का क्रम जारी है। हालांकि, अब भारी बारिश से कुछ राहत मिलने के आसार हैं।

अल्मोड़ा में आज का मौसम 

अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। कुछ दिनों से मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version