Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: इन जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, जारी हुआ आरेंज अलर्ट, सावधानी बरतने की सलाह

जून का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। आज प्रदेश में मौसम बदलेगा। उत्तराखंड के तीन जिलों में आज भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी गरज के साथ तीव्र बौछारें पड़ने के आसार है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज बागेश्वर, नैनीताल और रुद्रप्रयाग में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। देहरादून, टिहरी, चमोली, चंपावत और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है साथ ही चार धाम यात्रा मार्ग पर भी बौछारें पड़ने की संभावना है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। वहीं अब मौसम में भी बदलाव जारी है। तेजी से गर्मी में इजाफा हो रहा है।

Exit mobile version