अप्रैल का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में सूरज के तेवर तल्ख हो गए हैं। उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक चटख धूप खिल रही है और पारे में तेजी से इजाफा हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आज पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने व हल्की वर्षा के आसार हैं। जिससे भीषण गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ समेत आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडराने और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं। शेष जिलों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। मैदानी क्षेत्रों में तापमान सामान्य से अधिक बना रहने का अनुमान है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। वहीं अब मौसम में बदलाव होने लगा है। गर्मी में इजाफा होने लगा है।