Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज कैसा रहेगा प्रदेश का मौसम, जानें वैदर रिपोर्ट

दिसंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। वहीं अब नवंबर के महीने में ठंड में इजाफा होने लगा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम बदल रहा है। सुबह-शाम ठंडक का असर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की कोई संभावना नहीं जताई है। हालांकि, अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है। आज मौसम शुष्क रहेगा। सुबह-शाम के तापमान में गिरावट आने की संभावना है, लेकिन दिन के समय धूप की वजह से मौसम सामान्य रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय न होने से मौसम में बदलाव नहीं हो रहा है। आने वाले दिनों में कोहरे का असर मैदानी इलाकों में थोड़ा बढ़ सकता है, लेकिन यह भी सामान्य रहेगा।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज धूप के साथ बादल छाए रहेंगे। वहीं मौसम में बदलाव के साथ ठंड में इजाफा हो गया है।

Exit mobile version