Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों से लेकर मैदानों तक कैसा रहेगा आज मौसम, जानें वैदर रिपोर्ट

नवंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। वहीं अब नवंबर के महीने में ठंड में इजाफा होने लगा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है और अधिकांश इलाकों में आसमान साफ रहने का अनुमान है। देहरादून स्थित मौसम विज्ञान के मुताबिक अगले एक हफ्ते तक राज्य में बारिश की संभावना नहीं है। इसके साथ ही, मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं हल्का कोहरा छा सकता है। पर्वतीय इलाकों में पाला पड़ने के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है, जिससे सुबह और शाम के समय ठिठुरन बढ़ी है। आज पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम शुष्क रहेगा।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज धूप के साथ बादल छाए रहेंगे। वहीं मौसम में बदलाव के साथ ठंड में इजाफा हो गया है।

Exit mobile version