Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों से लेकर मैदानों तक आज कैसा रहेगा मौसम, जानें वैदर रिपोर्ट

मार्च का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम पल-पल बदल रहा है। देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और टिहरी जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिला प्रशासन ने सभी एजेंसियों को सतर्क रहने के लिए भी कहा है। इसके अलावा अधिक ऊंचाी वाले हिस्सों में पर्यटकों को न जाने की सलाह दी गई है।

 अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं मौसम में बदलाव के साथ सुबह-शाम ठंड पड़ रही है।

Exit mobile version