Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों से लेकर मैदानों तक कैसा रहेगा मौसम, जानें मौसम का पूर्वानुमान

मार्च का महीना शुरू हो गया है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और प्रदेशभर में चटख धूप खिल रही है। तेज धूप के चलते तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया है, जिससे दिन के समय गर्मी का अहसास होने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम करवट ले सकता है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की वर्षा या 3000 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना जताई गई है। हालांकि राज्य के अन्य जिलों में मौसम शुष्क ही रहने का अनुमान है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप रहने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है।

Exit mobile version