Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों से लेकर मैदानों तक कैसा रहेगा मौसम, जाने मौसम रिपोर्ट

दिसम्बर का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह शाम ठिठुरन बढ़ गई है।

उत्तराखंड में आज रहेगी धूप और बारिश-

उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में आज गुरूवार को हल्की बारिश एवं तीन हजार मीटर तक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। मैदानी जिलों के लिए कोहरे का येलो अलर्ट रहेगा। कई शहरों में सर्दी बढ़ने लगी है। रात में ज्यादा सर्दी हो रही है।

अल्मोड़ा में रहेगी धूप-

आज अल्मोड़ा जिले में धूप के साथ बादल छाए रहने के आसार हैं। बीते मंगलवार को अल्मोड़ा में सुबह से कोहरा छाया रहा। दोपहर में हल्की धूप का दौर जारी रहा।

Exit mobile version