Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज पहाड़ों से लेकर मैदानों तक कैसा रहेगा मौसम, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

अगस्त का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। आज प्रदेश में मौसम बदलेगा। शुक्रवार 29 अगस्त को कुमाऊं मंडल के बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि देहरादून, नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में इस दिन कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अनुमान है। इसके साथ ही मैदानी जिलों में भी बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर आने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 30 और 31 अगस्त को उत्तराखंड के सभी जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। ऐसे में एक बार फिर लोगों से सतर्क रहने की अपील जारी की गई है। 

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। कुछ दिनों से लगातार मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version