Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज पहाड़ों से लेकर मैदानों तक कैसा रहेगा मौसम, जानें मौसम का पूर्वानुमान

अगस्त का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। आज प्रदेश में मौसम बदलेगा। उत्तराखंड में एक बार फिर आसमान आफत बरसा सकता है। मौसम विभाग ने आज सोमवार को पूरे राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। चमोली, देहरादून, उत्तरकाशी और बागेश्वर में रेड अलर्ट लगाया गया है, जबकि टिहरी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, पिथौरागढ़ और पौड़ी में येलो अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना बनी हुई है। मानसून 15 सितंबर तक जारी रहेगा। 15 सितंबर तक मानसून थोड़ा हल्का हो सकता है। सितंबर के आखिरी सप्ताह तक मानसून की विदाई हो सकती है। 

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। कुछ दिनों से लगातार मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version