Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों से लेकर मैदानों तक कैसा रहेगा आज मौसम, जानें मौसम का हाल

जनवरी का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह शाम ठिठुरन बढ़ रही है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आज शनिवार को उत्तराखंड का मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मैदानों में कोहरा और शीतलहर परेशान करेगी। कोहरे को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। हरिद्वार, यूएसनगर जिले में घना कोहरा छाया रहेगा। दोनों जिलों में शीत दिवस की भी आशंका है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। पौड़ी, नैनीताल के मैदानी इलाकों में रात व सुबह कुछ कोहरा छाया रह सकता है।

अल्मोड़ा का आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के साथ कोहरा छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम तेजी से ठिठुरन बढ़ गई है।

Exit mobile version