Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज पहाड़ों से लेकर मैदानों तक कैसा रहेगा मौसम, जानें वैदर रिपोर्ट

जनवरी का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। वहीं अब तेजी से ठंड में इजाफा होने लगा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने रविवार को देहरादून, नैनीताल, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, चंपावत, ऊधमसिंहनगर में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर में कहीं-कहीं घना कोहरा रहने का येलो अलर्ट जारी किया है।राज्य के सभी जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं सोमवार के बाद से मौसम शुष्क होने की संभावना है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के आसार हैं। वहीं मौसम में बदलाव के साथ तेजी से ठंड में इजाफा हो रहा है।

Exit mobile version