Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों से लेकर मैदानों तक कैसा रहेगा आज मौसम, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

जुलाई का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। आज प्रदेश में मौसम बदलेगा। उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। आज मौसम विभाग ने देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, चमोली और उत्तरकाशी जैसे जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं तेज बौछारों का येलो अलर्ट जारी किया है। आज उत्तराखंड में भी मानसून कहर बरसाएगा। चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, देहरादून, चंपावत, उधम सिंह नगर, नैनीताल और बागेश्वर में तेज बारिश के साथ वज्रपात होने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले दिनों में बारिश का असर जारी रहेगा। 17 से 21 जुलाई के बीच खासकर 18 से 20 जुलाई के दौरान कुछ जिलों में भारी बारिश होने की उम्मीद है। इस दौरान तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है, जिससे मौसम कुछ हद तक आरामदायक हो जाएगा।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। वहीं अब मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version