Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज पहाड़ों से लेकर मैदानों तक कैसा रहेगा मौसम, जानें मौसम का पूर्वानुमान

मार्च का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट बदला है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के सभी जिलों में अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आकाशीय ​बिजली चमकने और 3000m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में 24 मार्च तक इसी तरह का मौसम रह सकता है। खासकर पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी का दौर रह सकता है, जबकि मैदानों में मौसम शुष्क रहेगा। आज प्रदेश के सभी जिलों में अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आकाशीय ​बिजली चमकने और 3000m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना जताई है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश व बादल छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में कमी हो रही है।

Exit mobile version