Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज पहाड़ों से लेकर मैदानों तक कैसा रहेगा मौसम, जानें मौसम का पूर्वानुमान

अप्रैल का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 23 अप्रैल को राज्य के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, 24 अप्रैल से मौसम फिर से सक्रिय होगा। जिसके बाद उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की वापसी होगी।जबकि 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। वहीं, 25 अप्रैल को इन जिलों में कहीं-कहीं मध्यम वर्षा और गर्जना के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। जबकि बाकी पहाड़ी जिलों में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है।

अल्मोड़ा का मौसम

अल्मोड़ा में आज मौसम शुष्क रहेगा।

Exit mobile version