Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज पहाड़ों से लेकर मैदानों तक कैसा रहेगा मौसम, जानें मौसम का पूर्वानुमान

अक्टूबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। आज प्रदेश में मौसम बदलेगा। मौसम विभाग के अनुसार‌ आज सोमवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून व हरिद्वार में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, चोटियों पर बर्फबारी, ओलावृष्टि व वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर होने को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पिथौरागढ़, बागेश्वर, टिहरी, पौड़ी व नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि व तीव्र वर्षा की आशंका है। मंगलवार को भी भारी वर्षा के दौर हो सकते हैं। इस दौरान पारे में भी गिरावट आने के आसार हैं।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। कुछ दिनों से लगातार मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version