सितंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। आज प्रदेश में मौसम बदलेगा। उत्तराखंड में मानसून की भारी बारिश से राहत पाने के बाद अब लोग भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि चमोली, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ जैसे पर्वतीय जिलों में आज आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही कहीं-कहीं हल्की से बहुत हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है। अन्य जनपदों में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में गर्मी का प्रकोप जारी रह सकता है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। कुछ दिनों से लगातार मौसम में बदलाव जारी है।