Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज पहाड़ों से लेकर मैदानों तक कैसा रहेगा मौसम, जानें मौसम का पूर्वानुमान

अक्टूबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड के अधिकतर इलाकों में हाल के दिनों में चटख धूप खिलने के बावजूद अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। इसके साथ ही, राज्य के पहाड़ी जिलों में बादल मंडराने और सर्द हवाओं के चलते ठिठुरन बढ़ी है। देहरादून के मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, शुक्रवार (आज) को राज्य के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा। देहरादून में भी आसमान साफ रहने का अनुमान है, हालांकि कुछ स्थानों पर बादल मंडरा सकते हैं।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है ‌।

Exit mobile version