Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज कैसा रहेगा पहाड़ो से लेकर मैदानों तक मौसम, जानें मौसम का पूर्वानुमान

सितंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। आज प्रदेश में मौसम बदलेगा। पर्वतीय जिलों में अभी बारिश से राहत के आसार कम देखे जा रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर, टिहरी और हरिद्वार जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग जिले के कुछ हिस्सों में भी तेज बारिश का यलो अलर्ट है। आने वाले दिनों की बात करें तो 24 सितंबर तक प्रदेशभर में हल्की बारिश होने की संभावना है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। कुछ दिनों से लगातार मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version