Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज कैसा रहेगा मौसम, जानें ताजा वैदर रिपोर्ट

सितंबर का महीना है। उत्तराखंड मे मौसम में बदलाव जारी है। गर्मी के साथ मौसम भी बदलने लगा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में बीते कई दिनों से मौसम शुष्क हाेने के साथ ही पारा भी रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया। हालांकि एक बार फिर मौसम में बदलाव के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडराने के आसार हैं। खासकर कुमाऊं के पर्वतीय जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा के तीव्र दौर हो सकते हैं। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून में आंशिक बादल छाने के साथ ही उमस बेहाल कर सकती है। दोपहर बाद कहीं-कहीं हल्की वर्षा के आसार हैं।

 अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज मौसम शुष्क रहेगा। धूप के साथ बादल छाए रहने के आसार हैं‌।

Exit mobile version