Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: गर्मी बढ़ने के साथ उमस ने किया परेशान, आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

मई का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड के ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप खिलने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने से लेकर तेज धूप खिलने के आसार हैं। जिससे पारे में एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। आज रविवार को पर्वतीय क्षेत्रों में गर्जन के साथ ही वर्षा व ओलावृष्टि होने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून और नैनीताल में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और झोंकेदार हवाएं चलने, वर्षा व ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं अब मौसम में बदलाव होने लगा है। गर्मी में इजाफा होने लगा है।

Exit mobile version