Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: आईएमडी ने जारी किया यह अलर्ट, जानें वैदर रिपोर्ट

अक्टूबर का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। वहीं अब अक्टूबर के महीने में धीरे-धीरे गर्मी में भी बदलाव होने लग गया है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और पहाड़ से मैदान तक चटख धूप खिल रही है। रात को पारे में गिरावट आने से ठिठुरन महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। इस दौरान धूप खिली रहने के साथ हल्की हवाएं चल सकती हैं। पारे में मामूली गिरावट के आसार हैं। पहाड़ से लेकर मैदान तक सुबह-शाम ठंडक भी बढ़ रही है। फिलहाल कहीं वर्षा के आसार नहीं है। तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है। मौसम के उतार-चढ़ाव के बीच बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज धूप के साथ बादल छाए रहेंगे। वहीं मौसम में बदलाव के साथ ठंड में इजाफा हो गया है।

Exit mobile version