Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: आईएमडी ने जारी की चेतावनी, जाने आज की वैदर रिपोर्ट

जनवरी का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह शाम की ठिठुरन तेजी से बढ़ रही है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुलेटिन में यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत के मैदानी इलाकों के कुछ हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाए रहने और उसके बाद धीरे-धीरे कम होने की संभावना है। अगले तीन दिनों के दौरान पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है। उत्तराखंड में आज पहाड़ों में बारिश के आसार हैं। मैदानों में कोहरा परेशानी बढ़ाएगा।

अल्मोड़ा का आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज हल्की धूप के साथ कोहरा छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है।

Exit mobile version