Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम में बदलाव को लेकर जरूरी अपडेट, आज इन जिलों में बारिश व ओलावृष्टि के आसार

अक्टूबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

मौसम विभाग ने प्रदेश में 10 अक्टूबर तक मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम के बदले मिजाज से पारे में भी गिरावट आई है और सुबह-शाम ठंडक महसूस की जा रही है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के लिए 10 अक्टूबर तक चेतावनी जारी की है। विभाग ने लोगों को मौसम के अचानक बदलने के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के दौरान आवाजाही को लेकर भी सावधानी बरतने की जरूरत है। पिथौरागढ़, चमोली और रुद्रप्रयाग जैसे जिलों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। करीब 4000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। कुछ जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी आशंका है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिस पर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Exit mobile version