Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: कड़ाके की ठंड में इजाफा, मौसम विभाग ने जारी किया यह अलर्ट

दिसंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। वहीं अब नवंबर के महीने में ठंड में इजाफा होने लगा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

जिले में मौसम ने करवट ली है। उच्च हिमालयी क्षेत्र की चोटियाँ हिमपात की चादर ओढ़ चुकी हैं, जबकि निचले इलाकों में घने बादल छाए हुए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून के पर्वतीय इलाकों समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जिले में हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई है। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश और बर्फबारी से तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। इसके चलते पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड बढ़ सकती है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज धूप रहेगी। वहीं मौसम में बदलाव के साथ ठंड में इजाफा हो गया है।

Exit mobile version