Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: उत्तराखंड में आज‌ खिली रहेगी धूप, मैदानों में कोहरा बढ़ा सकता है दिक्कतें, जानें वैदर रिपोर्ट

जनवरी का महीना शुरू हो गया है। मौसम में बदलाव जारी है। वहीं अब तेजी से ठंड में इजाफा होने लगा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव जारी है। प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि सुबह और देर शाम कई जिलों में मध्यम कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिक विक्रम सिंह के मुताबिक आज उत्तराखंड का मौसम शुष्क रहेगा। आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में बारिश के आसार नहीं है। राजधानी देहरादून में हल्का कोहरा छा सकता है। इसके अलावा हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले में नए साल पर घना कोहरा छाए रहने के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के आसार हैं। वहीं मौसम में बदलाव के साथ तेजी से ठंड में इजाफा हो रहा है।

Exit mobile version