अगस्त का महीना है। इसके साथ ही मौसम में बदलाव के साथ गर्मी भी बढ़ रही है।
उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम
उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बादल मंडरा रहे हैं। हालांकि, कहीं-कहीं चटख धूप भी खिल रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में अगले कुछ दिन कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश का क्रम बना रह सकता है। खासकर कुमाऊं में कहीं-कहीं अत्यंत तीव्र वर्षा के दौर हो सकते हैं। नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और ऊधम सिंह नगर में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। वहीं, देहरादून समेत अन्य जिलों में भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में कुछ दिनों से बादल छाए रहने के साथ बारिश का दौर चल रहा है। आज बारिश के आसार हैं।