Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

अगस्त का महीना है। इसके साथ ही मौसम में बदलाव के साथ गर्मी भी बढ़ रही है।

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने 17 अगस्त तक प्रदेश भर में भारी से भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। आज शुक्रवार को बागेश्वर, उत्तरकाशी और चमोली जिले में भारी से भारी बारिश को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी इलाकों में मौसम विभाग ने नागरिकों को सतर्क रहने और आपातकालीन स्थिति में मदद के लिए स्थानीय प्रशासन से संपर्क करने की सलाह दी है।

 अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में कुछ दिनों से बादल छाए रहने के साथ बारिश का दौर चल रहा है। आज बारिश के आसार हैं।

Exit mobile version