Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: इन जिलों में बरसेंगे बदरा, मौसम विभाग ने दी राहत वाली खबर, देखें

जुलाई का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। आज प्रदेश में मौसम बदलेगा। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन के लिए राज्य को रेड और ऑरेंज अलर्ट से बाहर रखा है। हालांकि दून, टिहरी, नैनीताल और बागेश्वर के लिए येलो अलर्ट अभी भी है। मौसम निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक,राज्य में अभी अगले कुछ दिन भारी से बहुत भारी बारिश की स्थिति नहीं रहेगी। मौसम विभाग ने बताया कि अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। कुछेक इलाकों में बारिश के तेज दौर भी रह सकते हैं। मौजूदा हालात में ऐसी स्थिति सात जुलाई तक रहने वाली है। हरिद्वार,यूएसनगर को छोड़कर बाकी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश में कमी होने के साथ तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। वहीं अब मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version