Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज पहाड़ों से लेकर मैदानों तक कैसा रहेगा मौसम, जानें का पूर्वानुमान

फरवरी का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में कहीं तेज धूप खिल रही है तो कहीं बादल मंडराने के साथ वर्षा-बर्फबारी भी हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक के अनुसार, आज बुधवार को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बादल छाये रहे सकते हैं और हल्की वर्षा संभव है। 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हो सकता है। वहीं शेष जिलों में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। देहरादून में मौसम शुष्क रहने से लेकर आंशिक बादल छाये रहने के आसार हैं।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है।

Exit mobile version