Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम को लेकर ताजा अपडेट, बारिश व बर्फबारी को लेकर सामने आई यह जानकारी

दिसंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। वहीं अब नवंबर के महीने में ठंड में इजाफा होने लगा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में बीते कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। वहीं पहाड़ों में बादल छाए रहने से ठंड में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। इसके बाद आगामी 27 दिसंबर से प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से वर्षा-बर्फबारी का सिलसिला शुरू होने की उम्मीद है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज धूप रहेगी। वहीं मौसम में बदलाव के साथ ठंड में इजाफा हो गया है।

Exit mobile version