Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम विभाग का अलर्ट, कुमाऊं में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की जताई आशंका

जुलाई का महीना है। इसके साथ ही मौसम में बदलाव के साथ गर्मी भी हो रहीं हैं।

उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड में मानसून की बारिश फिर जोर पकड़ सकती है। खासकर कुमाऊं में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले दो से तीन दिन प्रदेश में आंशिक से लेकर आमतौर पर बादल छाये रहने के आसार हैं। कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश का क्रम तेज होने की आशंका है। मौसम विभाग की ओर से पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी रुद्रप्रयाग, चमोली, चंपावत और नैनीताल में भी कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम 

अल्मोड़ा में आज हल्की बारिश के आसार हैं। कुछ दिनों से मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version